फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जिले के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। उन्होंने सहयोग एवं बाल पिटारा एप के शुभारंभ के साथ ‘सक्षम तथा सशक्त आंगनबाड़ी केंद्र’ नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मुख्य सेविकाओं ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते हुए उनका संबोधन भी सुना।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में प्रदेश के 700 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र रेहरा बाजार एवं आंगनबाड़ी केंद्र गैड़ास बुजुर्ग का लोकार्पण भी वर्चुअल रूप से किया। सहयोग एवं बाल पिटारा एप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या व बालक सुपोषित होंगे तो समाज व राष्ट्र सशक्त होगा।
अच्छी व उत्तम शिक्षा बच्चे के सुनहरे भविष्य के साथ समाज व राष्ट्र की नींव को मजबूत करने का आधार है। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सेविकाओं को सहयोग एवं बाल पिटारा एप के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि सहयोग एप का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण तथा बाल पिटारा एप का प्रयोग 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, डीआईओएस गोविंद राम, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार व पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें