फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित अध्यक्ष व विवेक बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला युवा बार संघ के चुनाव में अमित पांडेय अध्यक्ष, राजन शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विवेक सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में 319 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी नीतेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला युवा बार संघ के 330 में से 319 अधिवक्ताओं ने शनिवार को मतदान किया। अध्यक्ष पद पर कांटे के टक्कर में अमित कुमार पांडेय ने अनिल कुमार शुक्ल को तीन मतों से पराजित किया। अमित कुमार पांडेय को 108, अनिल कुमार शुक्ल को 105, मृगेंद्र उपाध्याय को 74 व ओमप्रकाश यादव को 23 मत मिले। नौ मत अवैध पाए गए।
महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह ने एकतरफा मुकाबले में शिव योगी शुक्ल को 68 मतों से पराजित किया। विवेक को 135, शिव योगी को 67, अतुल पांडेय को 47, रणेंद्र त्रिपाठी को 27, समय मिश्र को 25 व राजेश ओझा को 16 मत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार शुक्ल उर्फ राजन ने प्रीतम पटेल को 38 मतों से पराजित किया। राजन को 151, प्रीतम पटेल को 113 व नीरज पांडेय को 54 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सहित सभी अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। समर्थकों ने माला पहनाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें