फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारी बारिश पर अलर्ट, कंट्रोल रूम सक्रिय सावधानी बरतने की अपील

Fri, 25 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विगत दो दिन से हो रही बारिश व खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने अधिकारियों को सतर्क करते हुए हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा प्रदीप कुमार ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार तक मौसम खराब रहने वाला है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि पुराने जर्जर भवनों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। खुले सीवर व बिजली के तारों से बचकर रहें।
उन्होंने ब्रेकडाउन या किसी तरह की बिजली समस्या पर हेल्पलाइन नंबर- 1912 पर संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चिकित्सीय आपातकाल में सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में अरविंद मिश्रा के नंबर पर 9453235408 संपर्क कर सकते हैं। संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव व पूर्व चेतावनी के लिए दामिनी या सचेत एप का प्रयोग करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। मौसम की जानकारी के लिए रेडियो आदि प्रसारण माध्यमों से जानकारी लेते रहें। सर्पदंश पर घबराएं नहीं, तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल कर निकटतम अस्पताल में उपचार कराएं।

कलेक्ट्रेट व तहसीलों में बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बारिश व बाढ़ के दौरान जनसामान्य की मदद के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 05263-236250, 9170277336 व 8960010336 या टोल फ्री नंबर 1077 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। तहसील सदर में कंट्रोल रूम के नंबर 9454416055, 9919526108, तुलसीपुर में 9454416070, 8009086123 और उतरौला में 05265-252469 व 799144311 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें