फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लगाया जाएगा एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम

Mon, 27 Feb 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वायु प्रदूषण का मुद्दा छाया रहा। वायु प्रदूषण का स्तर क्या है, उसके मुख्य कारक कौन से हैं, इन बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

नगर निकायों में निकलने वाले ठोस व तरल व इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निस्तारण सही तरीके से किए जाने का निर्देश नगर पालिका परिषद के ईओ को दिया गया। डीएम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए। नगर निकायों में सीवर लाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा की गई।
बैठक में एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम, डीएफओ डॉ. सेम्मारन एम, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक व परियोजना निदेशक डीआरडीए सीपी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें