फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित हो रहा पंचायत भवन

Sun, 25 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र जोगीवीर में संचालित पंचायत भवन।
विज्ञापन
पेहर बाजार (बलरामपुर)। पेहर गांव में बना पंचायत भवन जर्जर हो चुका है। कार्यों को निपटाने में पंचायत सहायक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन जर्जर होने के कारण पंचायत भवन के कार्यों का संचालन आंगनबाड़ी केंद्र में किया जा रहा है, जिससे वहां का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पेहर में बना पंचायत भवन करीब छह दशक पुराना है। भवन जर्जर होने के कारण गांव के विकास कार्यों की योजना बनाने और कार्य करने में ग्राम प्रधान, सचिव व सदस्यों को काफी परेशानी होती है। पंचायत सहायक की नियुक्ति के बाद गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पंचायत भवन का संचालन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रिंकू वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र जोगीवीर के एक कमरे में कंप्यूटर व प्रिंटर आदि की व्यवस्था कराकर कार्य कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी के कमरे में पंचायत भवन का संचालन होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य निपटाने में असुविधा होती है। ग्राम पंचायत अधिकारी अमित मौर्य ने बताया कि नौ महीने पहले पंचायत भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें