फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के निलंबन के बाद लेखपालों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सहित अन्य लेखपालों की पिटाई के मामले में 10 दिन से चल रही हड़ताल शनिवार को सिपाहियों के निलंबन के साथ समाप्त हो गई। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गत 13 अक्तूबर की रात कुछ सिपाहियों ने एक लेखपाल की पिटाई कर दी थी। इसी मामले को लेकर लेखपाल हड़ताल कर रहे थे। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने उतरौला कोतवाली के आरक्षी बृजेश यादव, अरविंद यादव, आशीष विश्वकर्मा, प्रशांत शर्मा व अनुराग को लाइन हाजिर कर दिया था। मगर लेखपाल इन सिपाहियों के निलंबन की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे।
शनिवार को सीओ उतरौला उदयराज सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उपरोक्त सभी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मांग पूरी होने पर लेखपालों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें