फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रैंकिंग के बाद अब सुधार में जुटे अधिकारी, बना रहे कार्ययोजना

Thu, 29 Aug 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देश के आकांक्षात्मक जिलों की रैंकिंग में बलरामपुर 112वें स्थान पर है। वहीं, 471 ब्लॉकों की रैंकिंग में बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लॉक की 33वीं रैंक आई है। रैंकिंग जारी होने के बाद विभिन्न स्तर पर सुधार को लेकर कार्ययोजना बनाने में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन


नीति आयोग ने वर्ष 2018-19 में देश के 115 जिलों को आकांक्षात्मक (पिछड़े) श्रेणी में शामिल किया था। इसमें शामिल कोलकाता के तीन जिलों को छोड़कर नीति आयोग ने मार्च 2024 की डेल्टा रैंकिंग जारी की। नीति आयोग के निर्धारित मानकों पर देश के चयनित जिलों में जो भी काम कराए गए, उसमें बलरामपुर जिला खरा नहीं उतर पाया है। स्किल डेवलपमेंट में युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य व पोषण में संस्थागत प्रसव कराने, शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री के कुपोषण को दूर कराने में विभागों ने ध्यान नहीं दिया।
बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत ड्राॅप आउट बच्चों का पंजीकरण, बच्चों को डेस्क-बेंच पर पढ़ाई करने की सुविधा देने व बच्चों की सेहत में सुधार पर भी ध्यान नहीं दिया गया है। कृषि व पेयजल में किसानों को सिंचाई सुविधा के साथ उपज बढ़ोतरी पर जागरूक अभियान चलाने में काफी कंजूसी बरती गई है।
विज्ञापन

यही कारण है कि मार्च 2024 की डेल्टा रैंकिंग में शिक्षा को 112वीं रैंक मिली है। बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में 55वीं, फाइनेंशियल एंड स्किल डेवलपमेंट में 31वीं, एग्रीकल्चर एडं वाटर रिसोर्स में 37वीं व स्वास्थ्य एवं पोषण में 12वीं रैंक मिली है।
नीति आयोग ने वर्ष 2023-24 में देश के 500 ब्लॉकों का पिछड़ापन का कलंक दूर कराने के लिए चयन किया था। नीति आयोग ने मार्च 2024 में चयनित ब्लॉकों के सापेक्ष 471 की रैंक जारी की है। बेसिक संसाधनों में सुधार, रोजगार सृजन, जनधन बीमा, अटल पेंशन, आधार से खाता लिंक कराने, मुद्रा लोन दिलाने व ड्रिप सिंचाई जैसे क्षेत्रों में कराए गए काम के आधार पर ब्लॉकों की रैंकिंग निर्धारित की गई, जिसमें बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लॉक को 33वीं रैंक मिली है।


दिए गए निर्देश
जिन क्षेत्रों में अधिकारियों को बेहतर कार्य करने चाहिए, वहां सही ढंग से प्रयास नहीं किए गए हैं। ऐसे अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए जनपद व ब्लॉक की रैंकिंग में बेहतर ढंग से सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नए सिरे से कार्ययोजना तैयार कराकर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

-संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें