फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिवक्ताओं ने घेरी उतरौला कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह व बार एसोसिएशन के महामंत्री गयासुद्दीन खान के बीच शुक्रवार दोपहर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज वकीलों ने उतरौला कोतवाली का घेराव किया। बाद में एसडीएम के आदेश पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेखपाल ने भी एसडीएम को वकीलों के खिलाफ पत्र दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के महामंत्री गयासुद्दीन खान ने बताया कि लेखपाल बेचन राम शास्त्री से खसरा की नकल व आय प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगवानी थी। इसके लिए उन्होंने तहसील गेट के सामने लेखपाल संघ अध्यक्ष बृजेश सिंह से संबंधित लेखपाल के बारे में पूछा तो वह भड़क गए। आरोप है कि लेखपाल संघ अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्कामुक्की की। फिर धमकाते हुए घर चले गए।
इसकी जानकारी से तहसील के अन्य अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर लिया। अधिवक्ता दो घंटे तक डटे रहे। बाद में एसडीएम संतोष कुमार ओझा के समझाने पर वह शांत हुए।
विज्ञापन

कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। बृजेश ने भी एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें