बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में योगाभ्याय करते लोग
बलरामपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार की सुबह योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योग करने के फायदे बताए गए। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने कहा कि सभी लोगों को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग करने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ व फिट रहता है। प्रतिदिन सुबह योग करने वाला व्यक्ति पूरा दिन तारोताजा रहता है। उसे मानसिक थकान की समस्या नहीं होती है। इस अवसर योग प्रशिक्षक ने सूर्य नमस्कार, शवासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम व चक्रासन आदि का अभ्यास कराया।