बलरामपुर। लोकहित इंटर कॉलेज सहियापुर के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक पर सहयोग न करने की शिकायत दर्ज कराई। इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह राठौर को हटाकर उनके स्थान पर एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक लाल जी वर्मा को कॉलेज का नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने दी। दूसरी तरफ बुधवार को हुई चित्रकला विषय में 1080 ने परीक्षा छोड़ दी।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 18451 में से 17371 छात्र ही शामिल हुए। इंटरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा वर्ग विषय की परीक्षा में 22 ने, इतिहास विषय में 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।