फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अदिति हेड गर्ल व विराट बने हेड ब्वाॅय

Tue, 10 Oct 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
सेंट जॉर्ज कान्वेंट स्कूल में सम्मानित किए गए विद्यार्थी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट कैप्टन ब्वॉय तथा स्पोर्ट कैप्टन गर्ल के पदों पर हुए चुनाव में सभी कक्षाओं के लिए मॉनिटर प्रथम व द्वितीय को भी चुना गया। चुने गए विद्यार्थियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अदिति मोदनवाल ने हेड गर्ल व हर्षित मिश्रा को हेड ब्वाॅय बनाया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक जीडी पांडेय व सह प्रबंधक जानवी पांडेय ने बताया कि इसके साथ ही रोशन चौधरी को स्पोर्ट कैप्टन ब्वाॅय तथा अंशिका कसौधन को स्पोर्ट कैप्टन गर्ल चुना गया। इसके अलावा कक्षा एक में जान्हवीं व देवांस, कक्षा दो में आदित्य सरोग व हर्षित कनौजिया, कक्षा तीन में समृद्धि सिंह व अभिनव मोदनवाल, कक्षा चार में आदर्श सरोज व अंशी सिंह, कक्षा पांच में अनुपम सिंह व अंशिका शुक्ला, कक्षा 6 में विपुल सिंह व शालिनी चौधरी, कक्षा सात में विराट सिंह व बिजलेश्वरी सैनी को मॉनीटर प्रथम व द्वितीय बनाया गया है।
इसके साथ ही रेड हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी अनुपम सिंह को दी गई है। इसी तरह ब्लू हाउस में दीपक जायसवाल, ऐलो हाउस में विराट सिंह तथा ग्रीन हाउस में मोनिका वर्मा को कैप्टन बनाया गया है। स्पोर्ट कैप्टन बॉय रोशन चौधरी चुने गए जिन्होंने दीपक जैसवाल और आयुष तिवारी दोनों को पीछे छोड़कर बहुत अच्छे वोट से बाजी मारी। इस अवसर पर एमबी पांडेय, दिलीप ओझा, नेहा कश्यप, कांति दुबे, मुस्कान श्रीवास्तव व सुनील सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें