फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे प्रकाशन की किताबें बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महंगे प्रकाशन की किताबें बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते दिन दुकानों का निरीक्षण कर डीआईओएस ने पुस्तक विक्रेताओं को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि शनिवार को उन्होंने यूनिवर्सल बुक सेल स्टोर सहित कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। शासन ने शिक्षा सत्र 2022-23 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का निर्देश दिया है।
इसमें तीन प्रकाशकों की किताबें शामिल की गईं हैं, जो बेहतर होने के साथ-साथ सस्ती भी हैं। दुकानदारों ने डीआईओएस से बताया कि वह शासन स्तर से निर्धारित प्रकाशकों की किताबें बेच रहे हैं। डीआईओएस ने चेतावनी दी कि इसके अतिरिक्त यदि किसी अन्य प्रकाशक की किताबें छात्र-छात्राओं को बेची गईं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें