फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अफवाह फैलाने व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 17 Jul 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मोहर्रम की तैयारियों को लेकर जिले के विभिन्न थानों में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी, धर्मगुरु व संभ्रांतजनों से सुझाव लिया गया। लोगों से मोहर्रम के दौरान किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाने में सोमवार को सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर व क्षेत्राधिकारी नगर बृजनंदन राय ने पीस कमेटी की बैठक की। सदर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मोहर्रम गम का त्योहार है। इसमें जगह-जगह इमाम चबूतरों पर ताजिया रखकर इबादत की जाती है। मोहर्रम के दौरान कहीं भी अशांति का माहौल उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने व टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। डीजे पर आपत्तिजनक गाने नहीं बजाए जाएंगे।
हरैया थाने में रविवार की शाम क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह ने पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी लोगों से मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना तुलसीपुर में पीस कमेटी की बैठक सीओ तुलसीपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने संभ्रांत व्यक्तियों, मौलाना, मौलवी व ताजियादारों से बातचीत करते हुए मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुझाव मांगा। लोगों से मोहर्रम के दौरान शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन

इसी तरह उतरौला कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, सादुल्लाहनगर थाने में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह और कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे की अध्यक्षता में भी पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील लोगों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें