बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्रों पर ड्यूटी न करने वाले कक्ष निरीक्षकों की सूची शिक्षा विभाग ने तलब की है। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि केंद्राध्यक्षों को प्रत्येक दिन परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति व अनुपस्थिति से जुड़ी जानकारी अपलोड करना होगा। जिले में 67 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जा रही है, जिसमें करीब 35 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। डीआईओएस ने बताया कि ड्यूटी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।