हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालूू खनन के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
रविवार को खनन निरीक्षक सुखेंद्र सिंह ने धोबेनिया नाले अवैध खनन के बालू से लदी दो ट्रालियों के साथ एक ट्रैक्टर को धर दबोचा।
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। खनन निरीक्षक ने बताया कि बालू सहित ट्रैक्टर-ट्रालियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरैया थाने के सुपुर्द किया गया है।