फोटो-15-डीजल में मिलाया गया पानी।-स्रोत: पीड़ित
- फोटो : सांकेतिक
बलरामपुर। बहराइच मार्ग पर हरिहरगंज स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी मिलाकर कार में डालने का आरोप एक कार चालक ने लगाया है। कार चालक नागेंद्र ने बताया कि वह सात मई को श्रावस्ती से वापस लौट रहे थे। शाम को हरिहरगंज स्थित इंडेन पेट्रोल पंप पर 3500 रुपये का डीजल भरवाया। कुछ देर बाद कार चलना बंद हो गया। मैकेनिक को दिखाने पर पता चला कि टंकी में पानी भरा हुआ है। टंकी से पानी इंजन में चला गया है। मैकेनिक से टंकी सफाई करानी पड़ी, इसमें काफी पैसा लग गया। डीजल में पानी मिलाकर बेचने वाले पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कार चालक ने की है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है। यदि पंप संचालक ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।