लकड़बग्घे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
हरैया सतघरवा। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के हरैया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने रात के समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जंगली जानवर लकड़बग्घे को रौंद दिया। लकड़बग्घे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई। लकड़बग्घे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लकड़बग्घा नर प्रजाति का है जिसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। संवाद