फोटो-27-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे के पास दुकान में लगी आग से जला सामान ।-संवाद
बलरामपुर। मोहल्ला गदुरहवा निवासी अब्दुल कय्यूम ने बताया कि वह वीर विनय चौराहे पर कबाब की दुकान चलाते हैं। गैस समय पर न मिलने के कारण इन दिनों वह दुकान में अस्थायी लकड़ी की भट्ठी का इस्तेमाल कर रहे थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी थी। आग बुझने के बाद जब दुकान की जांच की गई तो पंखा, सीसीटीवी कैमरा, अलमारी, कुर्सियां और पूरी वायरिंग राख हो गई। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि भट्ठी से निकली चिंगारी के कारण अंदर रखी लकड़ी में आग लग गई, जिससे यह हादसा हुआ। सदर लेखपाल पुनीत मिश्रा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।