फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धोबियनपुरवा गांव में झाड़ियों में दिखा विशालकाय अजगर

विज्ञापन
बलरामपुर के धोबियनपुरवा गांव में निकला अजगर ।
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोहेपानिया के मजरा धोबियनपुरवा में बुधवार दोपहर झाड़ियों में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे कुछ बच्चे झाड़ियों के पास खेल रहे थे। तभी उन्हें 10 से 12 फीट लंबा अजगर दिखा। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी शुरू की। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें