गैंड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सडक किनारे बैठे अधेड को एक अनियंत्रित कार ने रौंद डाला। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के उतरौला सादुल्लाह नगर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे करीब राम मनोरथ (50) सडक के किनारे बैठा था। इसी दौरान सादुल्लाह नगर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार राम मनोरथ को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में अधेड़ को सीएचसी गेंडास बुजुर्ग लाया गया जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।