फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 887 परीक्षार्थियों ने दी सीबीएसई की परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में परीक्षा​र्थियों का प्रवेश पत्र की जांच करती ​शि​क्षिका।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन केंद्रों केंद्रीय विद्यालय, सेंट जेवियर्स स्कूल व शारदा पब्लिक स्कूल में सोमवार को परीक्षार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षा दी। तीनों स्कूलों में 894 के सापेक्ष 887 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। सेंट जेवियर्स स्कूल में दो और शारदा पब्लिक स्कूल में पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को उनके केंद्र पर सेंट जेवियर्स व आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के छात्रों की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में पंजीकृत सभी 285 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक आसिम रूमी ने बताया कि उनके केंद्र पर शारदा पब्लिक स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, राजकीय सर्वोदय आश्रम के छात्रों की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 321 के सापेक्ष 319 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो ने परीक्षा छोड़ दी। शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि एमजे एक्टिविटी, टिनटॉट स्कूल उतरौला, केंद्रीय विद्यालय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 288 के सापेक्ष 283 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें