फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 829 एनएचएम कर्मियों को वेतन वृद्धि का मिला लाभ

Mon, 30 Mar 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलने से खुशी की लहर है। एनएचएम कर्मचारी बीते दो वर्षों से वेतन वृद्धि का लाभ पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। जिले में 829 कर्मचारियों को करीब दो साल के बकाया एरियर का भुगतान किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की पहल पर हम लोगों को वर्ष 2023-24 व 2025-26 की वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिल पाया है, इसके लिए कर्मचारी उनका आभार जताते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें