फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 679 परीक्षार्थियों ने दी भूगोल व एलएलबी की परीक्षा

Mon, 08 Jan 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपर। एमएलके पीजी कॉलेज में चल रही स्नातक कक्षाओं की परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन 679 परीक्षार्थियों ने भूगोल व एलएलबी परीक्षा दोनों पालियों में दी। इस दौरान 8 परीक्षार्थी गैरहाजिर होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी डॉ. सद्गुरु प्रकाश व सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में बीए पांचवें सेमेस्टर की भूगोल विषय की परीक्षा में 377 में से 376 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में पंजीकृत 310 में से 303 परीक्षार्थियों उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि स्नातक कक्षाओं की यह सेमेस्टर परीक्षाएं पांच दिसम्बर को शुरू हुई थी। आठ जनवरी तक हुई परीक्षा में करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें