बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर सोमवार को 632 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि बीएड की मुख्य परीक्षा सात जून से प्रारंभ हुई थी। यहां आसपास के कॉलेज के बीएड विद्यर्थी भी परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 636 में से 632 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि चार गैरहाजिर रहे।