फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 597 गर्भवती की हुई जांच, 64 उच्च जोखिम में

Thu, 25 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो जिला चिकित्सालय सहित 11 अस्पतालों में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का आयोजन किया गया। पीएमएसएमए दिवस पर 597 गर्भवती की जांच की गई, जिसमें 64 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। उच्च जोखिम युक्त गर्भवती को दवा वितरित कर खानपान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. आरके वर्मा एवं जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. सुमन दत्त ने पीएमएसएमए दिवस का शुभारंभ किया। जिला महिला चिकित्सालय में 48 गर्भवती की जांच की गई, जिनमें से 16 उच्च जोखिम युक्त मिली। यहां पर 36 गर्भवती को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कूपन दिया गया। संयक्त जिला चिकित्सालय में 12 गर्भवती की जांच की गई, जिनमें से चार उच्च जोखिम युक्त पाई गई। उच्च जोखिम युक्त गर्भवती को आयरन, कैल्सियम, फोलिक एसिड की दवा वितरित कर नियमित जांच कराते रहने एवं पोषण युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें