गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय भौतिकी सेमिनार के समापन सत्र में 58 मेधावियों ने अपने लघु शोध मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों की ओर से बनाए गए फाइबर ऑप्टिक, लिक्विड ड्रॉप मॉडल, सैटलाइट कम्युनिकेशन, सेंसर की खूब सराहना हुई। समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि वर्षा सिंह ने संबोधित किया।
प्रबंध समिति उपाध्यक्ष वर्षा ने कहा कि भौतिकी कठिन कार्य को सरल बनाता है। छात्रों को हमेशा वैज्ञानिक गतिविधियों पर चिंतन करते रहना चाहिए। रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्यमित्र मिश्र ने टू सकसीड फॉल फॉरवर्ड विषय पर मोटिवेशनल व्याख्यान देते कहा कि असफलता से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, बल्कि सफलता मिलने तक सतत प्रयास व अभ्यास करते रहना चाहिए।
प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह, शोध केंद्र प्रभारी प्रो. शैलेंद्रनाथ मिश्र, पूर्व मुख्य नियंता प्रो. ओंकार पाठक, भौतिकी के विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर शोध मॉडल पेश करने वाली शालिनी देवी, महिमा पाठक, हर्षा गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, निहारिका भारतीय, प्रिया सिंह, मनोज कुमार, मोहन भास्कर, अमर सिंह ने को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रो. आरएस सिंह, प्रो. वीपी सिंह, प्रो.एसएस शुक्ला, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. रवि ओझा, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. वंदना भारतीय, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. अवनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।