फोटो-29- जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेटों को जानकारी देते प्रशिक्षक। स्रोत विद्यालय
बलरामपुर। घुघुलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी कैंप का शुभारंभ हुआ। 29 मई तक चलने वाले इस कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 573 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप में एनसीसी के सभी कैडेटों को अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप का उद्घाटन कर्नल अरविंद सिंह पटवाल ने किया। कर्नल ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। एनसीसी के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने और जीवन में अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया। कैंप से छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कैंप में कैडेटों को परेड, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में विद्यालय के शिक्षक, एनसीसी अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।