बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। -संवाद
बलरामपुर। जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई गई। हिंदी की परीक्षा में 566 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य नीरज अस्थाना ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेपीएन सर्वोदय विद्यालय एवं फातिमा विद्यालय के कुल 218 परीक्षार्थियों को हिंदी की परीक्षा देनी थी। इसमें से 214 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र के समन्वयक राजेश जायसवाल ने बताया कि यहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग बर्ड्स, पायनियर पब्लिक स्कूल एवं एमजे एक्टिविटी स्कूल के कुल 213 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 209 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र के प्रभारी व प्रधानाचार्य प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर केंद्रीय विद्यालय, आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर एंव टिनी टाटस स्कूल उतरौला के कुल 148 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 143 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।