फोटो-16-बलरामपुर के पचपेड़वा में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं ।-संवाद
पचपेड़वा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से ग्राम बैरिहवा में गायत्री महायज्ञ एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को मंगल कलश यात्रा और नशा मुक्ति रैली से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यात्रा में 551 महिलाओं ने पीले वस्त्र व सिर पर कलश धारण करके भाग लिया। भक्ति गीतों और संगीतमय धुनों के बीच निकली मंगल कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कलश यात्रा बैरिहवा गांव का भ्रमण करने के बाद आजमडीह चौराहा और जोगिनिया मार्ग होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई । शोभायात्रा में नशा मुक्ति रैली की झांकी मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंगद प्रजापति, संजय कुमार जायसवाल, संजय त्रिपाठी, प्रकाश चौधरी, बृजलाल वर्मा (प्रधान), कृष्णकुमार पांडेय, निर्माणी बाबा, तुलसीराम, भानु प्रताप सिंह और विद्यापति त्रिपाठी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।