फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आईटीआई के 44 छात्रों को मिला टैबलेट

Thu, 25 May 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जनक्रांति आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र जोगीवीर में छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट।-
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। जनक्रांति आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र जोगीवीर उतरौला में अंतिम वर्ष के छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता ने छात्रों को टैबलेट देते हुए कहा कि इसका उपयोग मात्र वीडियो देखने तक ही सीमित न रखें बल्कि अपनी पढ़ाई व कोर्स के स्तर को बढ़ाने के लिए करें। प्रत्येक छात्र को विषय के अनुसार ऑनलाइन कोर्स निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। कोर्स का अध्ययन कर पढ़ाई में उच्च मुकाम हासिल करें। प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि आईटीआई केंद्र के फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अंतिम वर्ष के कुल 44 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र, शिक्षक उपेंद्र सिंह व मोहम्मद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें