फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए 3080 ने किया आवेदन

Wed, 14 Feb 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले के दो नगर निकायों से 3080 नये आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारी आवेदकों के पात्रता की जांच शुरू करने की तैयारी में हैं। आवेदन पत्र व पात्रता का सत्यापन होने के बाद आवेदक को पीएम आवास योजना के तहत पहली किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों को पक्का आवास दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी संचालित है। गरीबों को आवास का लाभ दिलाने के लिए बीते दिनों बलरामपुर व पचपेड़वा नगर निकाय में आवेदन शिविर लगाया था। शिविर में बलरामपुर नगर पालिका व पचपेड़वा नगर पंचायत में भारी संख्या में गरीब लोगों ने पीएम आवास पाने के लिए आवेदन पत्र जमा किया गया। बलरामपुर शहर के 1700 व पचपेड़वा शहर से 1380 नये आवेदन पत्र मिले हैं। आवेदन के बाद अब आवेदकों के पात्रता की जांच होगी। इसके लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।
डूडा के सीएलटीसी नितीश मिश्र ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय बलरामपुर व पचपेड़वा में आवेदन शिविर लगाया गया था। इसमें दोनों नगर निकायों से कुल 3080 नये आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें