फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 300 करोड़ बजट जारी

Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बलरामपुर व श्रावस्ती के बीच राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण का निर्णय भी लिया है। ये बातें श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने रविवार को नगर के यूपीटी अतिथि गृह में प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का दायरा बढ़ाने के लिए श्रावस्ती व बलरामपुर के कुछ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही एयरपोर्ट का विस्तार करके संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर व शाहजहांपुर होते हुए हरिद्वार तक एक्सप्रेस वे निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। एक्सप्रेस वे बनने से जिले के लोग छह घंटे में हरिद्वार पहुंचेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्त आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें