फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रांसफर होने वाले 297 शिक्षक कार्यमुक्त

Tue, 04 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले से स्थानांतरित होकर अपने गृह जनपद जाने वाले 297 शिक्षकों को मंगलवार को रिलीव कर दिया गया। सामान्य व स्पाउस श्रेणी वाले इन शिक्षकों को विकास भवन सभागार में कार्यमुक्ति का पत्र दिया गया। पत्र पाने के लिए देर शाम तक शिक्षक विकास भवन में जूझते रहे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में तैनात 428 शिक्षकों का स्थानांतरण उनके गृह जनपद में हुआ है। भारांक के आधार पर स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों के अभिलेखों की जांच पांच सदस्यीय समिति से कराई गई थी। इसके बाद मंगलवार को सीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में सामान्य तथा स्पाउस श्रेणी (सरकारी नौकरी करने वाले पति-पत्नी को आधार बनाकर लिया गया स्थानांतरण) वाले 297 शिक्षक व शिक्षिकाओं को कार्यमुक्ति का पत्र वितरित कर दिया गया है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि दिव्यांग व असाध्य बीमारी के आधार पर स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को रिलीव करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें