फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26,471 लोगों को लगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत जिले के 206 अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए रविवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इनमें 26,471 लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने लोगों को टीकाकरण का महत्व बताते हुए बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में सदर विधायक पल्टूराम व सीएमओ ने फीता काटकर बूस्टर डोज के मेगा कैंप का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण से संक्रमण काफी हद तक कम हो गया है। बूस्टर डोज लगवाने से कोरोना का खतरा और भी कम हो जाएगा। जीवन की सुरक्षा के लिए सभी लोग कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। सीएमओ ने भी लोगों को टीके का महत्व बताते हुए बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, ग्राम प्रधान विशुनीपुर महेश मिश्र, डॉ. जावेद, डॉ. जगमोहन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने सीएचसी तुलसीपुर, विधायक राम प्रताप वर्मा ने सीएचसी उतरौला, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने सीएचसी गैसड़ी, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने पीएचसी रेहरा बाजार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जिला महिला अस्पताल व ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने सीएचसी श्रीदत्तगंज में मेगा कैंप का शुभारंभ किया। मेगा कैंप का शुभारंभ करने वाले जनप्रतिनिधियों ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण का महत्व बताते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ल एवं जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि अमृत महोत्सव अभियान के तहत तीन जिला अस्पताल, नौ सीएचसी व सभी पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित कुल 206 स्थानों पर मेगा कैंप आयोजित किया गया। मेगा कैंपों में 26,471 लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई है। जिले में 13,74,295 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,80,000 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें