फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लक्षण वाले 250 मरीज, कोविड की जांच सिर्फ 10

Wed, 05 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद भी चिकित्सक मरीजों की कोविड जांच कराने को लेकर गंभीर नहीं है। अस्पतालों में इलाज के लिए बुधवार को आए 597 मरीजों में से कोविड के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, सांस लेने में परेशानी वाले 250 मरीज थे। इसमें से सिर्फ 10 की ही एंटीजन जांच कराई गई।
विज्ञापन

कोरोना जिले में पांव पसार रहा है। एक सप्ताह के भीतर दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य टीम इनके संपर्क में आने वालों को खोजकर सैंपलिंग कर रही है। इसके बाद भी सरकारी अस्पतालों में लापरवाही की जा रही है। लक्षण वाले मरीज तो आ रहे हैं लेकिन, जांच के नाम पर सजगता नहीं दिख रही है।
जिला मेमोरियल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में परेशानी कोविड के प्रमुख लक्षण हैं। वैसे अब मरीज जागरूक हो गए हैं। खुद ही कोविड जांच के लिए कहते हैं।
विज्ञापन



पॉजिटिव मरीज को किया क्वारंटीन
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बुधवार को सिविल लाइन पहुंचकर पॉजिटिव मिली महिला को घर में क्वारंटीन किया। साथ ही मरीज के आसपास रहने वाले लोगों को कोविड संक्रमण से सतर्क रहने की सलाह दी। आपात स्थिति में इंमरजेंसी नंबर पर सूचना देने की जानकारी भी दी।


11 व 12 को होगा पूूर्वाभ्यास
कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी को लेकर सरकारी चिकित्सालयों में 11 व 12 अप्रैल को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि सभी अस्पतालों को तैयारी करने का निर्देश दे दिया गया है।

कोविड टेस्ट कराने का निर्देश
कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओपीडी करने वाले सभी चिकित्सकों को लक्षण वाले सभी संभावित मरीजों की कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है। संभावित लक्षण वाले सभी मरीजों का कोविड टेस्ट कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें