फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुंबई से लौट रहे परिवार से छीने 25 हजार रुपये

Sun, 23 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के सिकटिहवा मोड़ के पास बदमाशों ने मुंबई से घर लौट रहे एक परिवार को लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुरेश कुमार मुंबई में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वह भैया व भाभी के साथ अपने घर लौट रहे थे। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ई-रिक्शा से गांव जाते समय सिकटिहवा गांव के निकट चार बाइक सवारों ने ई-रिक्शा रोक लिया।


आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को गाली देते हुए उनसे 25 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि 10 मई को उसकी शादी होनी है। कुछ दबंग उसे मोबाइल पर शादी न करने की धमकी दे रहे थे। उन्हीं दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें