फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन अनुपस्थित मिले 24 पंचायत सहायक, नोटिस

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विकास खंड के 24 पंचायत सहायक ऑनलाइन अनुपस्थित पाए गए हैं। इन पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन गांवों में पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। शासन स्तर से उनकी माॅनिटरिंग भी की जा रही है। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरगदही, बसंतपुर, भंगहाकलां, दांदव, धनौड़ा, गनेशपुर, गुलरिया हिसामपुर, जहानडीह, कनहरा, खैरा, लालपुरलैबुडडी, लक्ष्मनपुर, लोहेपनिया, महादेव गोसाई, महाराजगंज तराई, मिर्जापुर, मुडिला, पटोहाकोट, पूरनपुर, रमवापुर, रूपनगर, सेखुईनियाकला, शिवा नगर व सिकटिहवा के पंचायत सहायक मॉनिटरिंग के दौरान ऑनलाइन अनुपस्थित पाए गए। पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें