फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा पर भर्ती होंगे 23 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने पहल की है। डीएम ने 23 रिक्त पद भरने के लिए संविदा पर डॉक्टरों की नियुक्ति करने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है। ताकि मरीजों को एक रुपये के सरकारी पर्चे पर ही बेहतर इलाज मिल सके। उम्मीद है कि जल्द ही 15 विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) व आठ एमबीबीएस डॉक्टरों के पद संविदा नियुक्ति से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

नेपाल से सटे इस जिले में तीन जिला स्तरीय व 34 ब्लॉक स्तरीय अस्पताल हैं। जहां शुरूआत से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी रही है। अभी भी जिले में कोई एमडी मेडिसिन नहीं है। जबकि पिछले कई महीने से दो जिला अस्पतालों भी बेहोशी के डॉक्टर (निश्चेतक) ही नहीं हैं। ऐसे में जिलाधिकारी की ये पहल मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
जिले में संविदा पर चार निश्चेतक, चार एमडी मेडिसिन, चार बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्रीरोग विशेषज्ञ व एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की नियुक्ति होनी है। इस सभी का चयन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि डीएम का निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही नियमानुसार संविदा पर चिकित्सकों का चयन करके अस्पतालों में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें