फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.97 लाख पशुओं को लगेगा एफएमडी का निशुल्क टीका

Fri, 24 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में हरी झंडी ​दिखाकर वाहन को रवाना करते महंत व अन्य ।
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) से पशुओं के बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत तहसील तुलसीपुर से की गई। महंत देवीपाटन मंदिर मिथिलेश नाथ योगी, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 7 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत जिले के करीब 1.97 लाख गोवंश व पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें