फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 19 बोटा जंगली सागौन के साथ चार लोगों को पकड़ा

Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज में जंगली पेड़ों की अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार की भोर में बैलगाड़ी पर लादकर ले जाई जा रही 19 बोटा जंगली सागौन की लकड़ी के साथ चार लोगों को दबोचा।
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ माता बक्श सिंह ने बताया कि रविवार को बरहवा नाका के एसएसबी जवान व बरहवा रेंज के वन दरोगा सूरज पांडेय द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने बैलगाड़ी आते देखा तो मौके पर पहुंचकर जंगली सागौन की लकड़ी पकड़ी। चार लोग लक्ष्मण निवासी गांव बरहवा, मोहम्मद शरीफ व सुखराज निवासी भरपुरचेतिया और बरकतउल्ला निवासी लंबीकोहल 19 बोटा जंगली सागौन बैलगाड़ी पर ले जा रहे थे। बताया कि पकड़ी गई लकड़ी और बैलगाड़ी सीज कर दी गई है। लकड़ी कहां जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें