बलरामपुर के चैनपुर बड़ेरिया गांव में लगे शिविर में आवेदन करते किसान।
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विकास खंड के 11 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्ती अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में 172 किसानों ने सम्मान निधि के लिए आवेदन किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।
एडीओ एजी रवींद्र कुमार ने बताया कि सम्मान निधि से छूटे किसानों के लिए अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत चैनपुर बड़ेरिया में शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 34 किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया। इसके अलावा बड़गौ में 20, गनेशपुर में 15 और पटोहाकोट व खैरहनिया में 8-8 किसानों ने आवेदन किया। रामगढ़ मैटहवा में 20, शिवानगर में 23, पचपकड़ी में 11, रमवापुर में सात, रेहरा में 23 और गुलरिहा हिसामपुर में तीन किसानों का आवेदन कराया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के कर्मचारियों ने शिविर में आए आवेदन को ऑनलाइन फीड कर दिया है। इस अवसर पर सहायक तकनीकी कृषि राजेश कुमार वर्मा, राखी यादव, हरीश जायसवाल व अमरदीप सरोज आदि मौजूद रहे।