बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को वितरित किया गया चेक।
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। चेक पाकर बेटियों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम से पहले जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऑनलाइन संबोधन भी सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रही है। कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जाता है। कार्यक्रम में विधायक ने कन्या सुमंगला योजना के 17 लाभार्थियों को चेक, बैग, पानी की बोटल, टिफिन, मिठाई, चाॅकलेट व राखी वितरित किया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार द्विवेदी, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, जिला समन्वयक दीपिका तिवारी, मधु वर्मा व अमित कुमार आदि रहे।