फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निकाय चुनाव में 1,65,976 मतदाता चुनेंगे नगर की सरकार

Sat, 01 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए पांचों नगर निकायों में शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायत कार्यालयों पर मतदाता सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन



सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय ज्ञानेश शुक्ल ने बताया कि पांच निकायों के चुनाव में 1,65,976 मतदाता मतदान करेंगे। नवंबर 2022 में प्रकाशित सूची के सापेक्ष एक अप्रैल 2023 को प्रकाशित सूची में बलरामपुर नगर पालिका परिषद में 511, उतरौला में 258, तुलसीपुर नगर पंचायत में 378, पचपेड़वा नगर पंचायत में 182 व नवगठित गैसड़ी नगर पंचायत में 118 वोटर सहित जिले की पांचों नगर निकायों में कुल 1447 वोटर बढ़े हैं।


वर्ष 2023 में नगर पालिका बलरामपुर में अध्यक्ष के साथ 25 वार्ड सभासद पद पर चुनाव होगा। यहां सभी वार्डों के 103 बूथों पर 72,328 वोटर मतदान करेंगे। नगर पालिका उतरौला में भी अध्यक्ष समेत 25 सभासदों का चुनाव होगा। यहां 41 बूथों पर इस बार 28610 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। नगर पंचायत तुलसीपुर के 15 वार्ड में 29 बूथों पर 27114 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन



नगर पंचायत पचपेड़वा के 12 वार्ड में पहले 20 बूथ थे, लेकिन सीमा विस्तार होने के बाद यहां वार्ड व बूथों की संख्या बढ़ी है। यहां अब 16 वार्डों के 33 बूथों पर 25,038 वोटर मतदान करेंगे। नवगठित नगर पंचायत गैंसड़ी में 195 वार्ड बनाए गए हैं, यहां 16 बूथों पर 12886 वोटर पहली बार अपने नगर की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें