करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बाराबंकी। गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के टूटे तार को दुरुस्त करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में ट्रांसफार्मर से निकला विद्युत तार टूट गया था। गांव का निवासी कुमार गौतम (25) टूटे तार को दुरुस्त करने के लिए गया था। इसी दौरान करंट आने से कुमार गौतम गंभीर रूप से झुलस गया।
शोर सुन आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। कोतवाल शमशेर बहादुर का कहना है कि ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार का कहना है कि विभाग से कोई कर्मचारी विद्युत तार जोड़ने नहीं गया था। पता लगाया जा रहा है।