फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 160 किसानों को मिलेगा सोलर पंप, कल से बुकिंग

Fri, 19 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिंचाई में इस्तेमाल हो रही बिजली के बिल से किसानों को छुटकारा दिलवाने के लिए अब सोलर पंप खरीदने के लिए अनुदान मिलेगा। जिले में 160 किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस सोलर पंप योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। इसके तहत दो से दस हार्स पावर क्षमता वाले सोलर पंप के लिए अलग-अलग अनुदान का लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता तथा बिजली बिल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम सोलर पंप) योजना के तहत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप वितरित किया जाएगा। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार जिले में कुल 160 सोलर पंप वितरित करने का लक्ष्य मिला है।
बताया कि इसमें दो, तीन, पांच, साढ़े सात व 10 हार्स पावर क्षमता वाले सोलर पंप किसानों को मिलेगा। इस साल पर सोलर पंप वितरित करने के लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। किसानों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ पांच हजार रुपये टोकन मनी जमा करना होगा। दो हार्स पावर वाले सोलर पंप के लिए किसानों को 63686 रुपये व तीन हार्स पावर वाले सोलर पंप के लिए 88088 रुपये देने पड़ेंगे। इसी तरह पांच हार्स पावर सोलर पंप पर 125999 रुपये, साढ़े सात हार्स पावर वाले सोलर पंप पर 172638 रुपये तथा 10 हार्स पावर वाले सोलर पंप के लिए 286164 रुपये किसानों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें