फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार मेले में 16 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 26 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। विकास खंड तुलसीपुर के ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में शामिल 40 युवाओं में से 16 को नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सुबह साढ़े दस बजे से मेले का शुभारंभ हुआ। विभिन्न गांव के लोग नौकरी की आस में शैक्षिक अभिलेख लेकर मेले में शामिल हुए। कमांडेंट पीके सिंह ने बताया कि सुरक्षा सैनिक बनने के लिए हाईस्कूल पास कर चुके 21 से 37 वर्ष तक के ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिनकी ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक है। इसी तरह सुपरवाइजर पद के लिए उसी आयु वर्ग के इंटरमीडिएट पास और सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक पास युवाओं से आवेदन लिए गए। उन्होंने बताया कि मेले में आए 40 अभ्यर्थियों में से 16 योग्य अभ्यर्थियों को चयन किया गया है। इन युवाओं को एक महीने का प्रशिक्षण देने के बाद नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें