फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 148 भाजपाइयों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के पहले दिन भाजयुमो द्वारा अटल भवन सहित पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 148 भाजपाइयों ने रक्तदान कर पीड़ित, असहाय व जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय अटल भवन में सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने हनुमान गढ़ी मंदिर बलरामपुर के महंत महेंद्र दास के साथ रक्तदान कर जिले में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसकी नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरा विश्व मानता है। महंत महेंद्र दास ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इससे हम दूसरों को जीवनदान देने का काम करते हैं।
इसी तरह तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी मेेें पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू और संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। अटल भवन में 56, तुलसीपुर में 23, उतरौला में 48, गैसड़ी में 12 एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय में नौ भाजपाइयों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, सरदार परमजीत सिंह, रवि कुमार मिश्र, श्याम मनोहर तिवारी, वरुण सिंह मोनू, डीपी सिंह, अजय सिंह पिंकू, बिंदूू विश्वकर्मा, झूमा सिंह, ललिता तिवारी, संदीप उपाध्याय, संदीप वर्मा, अक्षय शुक्ल, अवधेश तिवारी, अमन बंसल, अजीत ओझा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने शनिवार को जिला मेेमोरियल चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास होने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल गुप्ता, सौरभ रतन पांडेय, डॉ. रमेश पांडेय, कमलेश मिश्र आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें