फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में जुड़ेंगे 14 नए कार्य

Thu, 18 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएम डैश बोर्ड से विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करके जिलों की रैंकिंग का निर्धारण होना है। इसमें अभी तक 71 बिंदुओं को शामिल कर समीक्षा की जाती है। अब समीक्षा में नौ विभागों के 14 और कार्यों को जोड़ने की तैयारी है। इसमें राजस्व से पांच व स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग के पांच-पांच, गृह विभाग के आठ कार्यक्रमों के साथ ही ग्राम्य विकास में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) से तीन, वित्त से दो व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, ऊर्जा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और बेसिक शिक्षा से एक-एक में कार्यक्रम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड से विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में अक्टूबर में जिले को 22वीं रैंक मिली थी लेकिन नवंबर यह खिसक कर 40 वें स्थान पर पहुंच गई। दिसंबर की समीक्षा अब जारी हुई है, इसमें जिले को 17 वां स्थान मिला है। शिकायतों के निस्तारण व योजनाओं के कारण ही दिसंबर माह में जिले अपनी रैंकिंग सुधार ला पाया है। इसके तहत आवास योजनाओं में समय से कार्रवाई होने के साथ ही कार्डधारियों को भी समय पर व पूरी निष्पक्षता से अनाज वितरण हुआ। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि विभागाें की कार्य संस्कृति में सुधार लाने के किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिली है। इसमें आगे और सुधार किया जाएगा। बताया कि रेटिंग में इस बार जिले की पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से जुड़े दो कार्य में एक प्लस स्थान मिला है। इसी तरह बिजली विभाग के तीन कार्यों, कृषि विभाग, मनरेगा, एंबुलेंस सेवा के साथ ही सात योजनाओं, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पंचायती राज, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के कार्य, बेसिक शिक्षा में पीएम पोषण और आपरेशन कायाकल्प, पशुधन की तीन योजनाओं को ए प्लस स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें