फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार चिकित्सक सहित 14 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

Sun, 17 Dec 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलामपुर के सीएचसी पचपेड़वा में आयोजित आयुष्मान भव: मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार
विज्ञापन
बलरामपुर। अवकाश के दिन भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को नौ सामुदायिक व 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव: मेला आयोजित किया गया। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 4,653 मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी पचपेड़वा में अनुपस्थित मिले चार चिकित्सक सहित 14 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में आयोजित आयुष्मान भव: मेले का निरीक्षण किया। चिकित्सक व कर्मियों को निर्देश दिया कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चार चिकित्सक सहित 14 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सकों व कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें