फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 134 बीडीसी को काम कराने के लिए मिलेंगे दो करोड़

Tue, 25 Jun 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। अपने क्षेत्र का विकास कराने के लिए 134 बीडीसी को दो करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। हरैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा स्थित सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि के संबंध में प्रस्ताव पास किए गए। सभी बीडीसी 53 कच्चे व 50 पक्के कार्यों पर आवंटित धनराशि खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बीडीसी को विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख अविरल सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी बीडीसी को उनके क्षेत्र का विकास कराने के लिए बराबर धनराशि दी जा रही है। क्षेत्र के विकास में कोई अनदेखी नहीं की जा रही है।

बीडीओ अनूप कुमार सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य वित्त के एक करोड़ 15 लाख 259 रुपये व पांचवें वित्त के 78 करोड़ 35 हजार 362 रुपये अवशेष बचे हैं जिसे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा ब्लॉक के कुल 134 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 53 कच्चे व 50 पक्के कार्य का प्रस्ताव दिया। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू सिंह, बीईओ सियाराम वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय, ओमप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख विजय यादव, राज बहादुर यादव, नामे सरदार, ग्राम पंचायत सचिव नित्यानंद सिंह, अंकित मिश्र, प्रधान संजय सिंह, एपीओ ओंकार पांडेय, जनमेजय सिंह व ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें